रामपुर गांव में रात 10 बजे गोलीकांड,पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

रामपुर गांव में रात 10 बजे गोलीकांड,पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या 


Junaid Khan - शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र की घटना, भूपेंद्र कहार उर्फ रज्जन कहार को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने भूपेंद्र कहार उर्फ रज्जन कहार पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल भूपेंद्र कहार को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े नहीं बल्कि देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद रामपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Previous Post Next Post