कोतवाली पुलिस द्वारा दो चोरियों का खुलासा,02 आरोपी गिरफ्तार, मशरूका बरामद
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 24.06.2026 को फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके वाहन में लगे टीन के बैटरी बॉक्स का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति एक्साइड कंपनी की बैटरी चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली द्वारा सुसंगत धाराओं में अपराध भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान आयुष ताम्रकार उर्फ दीपक एवं अरमान खान उर्फ गुडुल्लू के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से दोनों आरोपियों की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने वाहन से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से चोरी गई एक एक्साइड कंपनी की बैटरी कीमत लगभग ₹10,000 बरामद कर विधिवत जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी 1- आयुष ताम्रकार उर्फ दीपक पिता अजय ताम्रकार, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 8, पंचायती मंदिर के पास, शहडोल। 2- अरमान खान उर्फ गुडुल्लू पिता अनवर खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी घरौला मोहल्ला, एकता बिल्डिंग के पीछे, शहडोल। कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि घरौला मोहल्ला स्थित उसके किराना गोदाम का पीछे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात व्यक्ति अंदर प्रवेश कर गए तथा गोदाम में रखे डालडा कंपनी के रिफाइंड तेल के पाउच एवं चाय पत्ती सहित लगभग ₹45,000 मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संदेही अरमान खान उर्फ गुडुल्लू पिता अनवर खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी घरौला मोहल्ला, एकता बिल्डिंग के पीछे, शहडोल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी से चोरी गया डालडा कंपनी का रिफाइंड तेल, अनुमानित कीमत ₹5,000, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका -- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उ.नि. उपेन्द्र त्रिपीठी, सउनि. रजनीश तिवारी, प्र.आर. गंगा सिंह, प्र.आर. पंचम सिंह, प्र.आर. आशाराम एवं प्र.आर. लक्ष्मी पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
