शहडोल में AIMIM का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,संगठन विस्तार के साथ सामाजिक बदलाव और हक-इंसाफ की हुंकार

शहडोल में AIMIM का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,संगठन विस्तार के साथ सामाजिक बदलाव और हक-इंसाफ की हुंकार



Junaid Khan - शहडोल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की शहडोल शाखा द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और उत्साही समर्थकों का सैलाब उमड़ा, जिसे क्षेत्र में पार्टी के एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। मोहम्मद यासीन खान के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई इस रणनीतिक बैठक में संगठन के जमीनी विस्तार, शिक्षा के स्तर में सुधार, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और दबे-कुचले वर्ग के हक व इंसाफ से जुड़े बुनियादी विषयों पर बेहद गंभीरता से मंथन किया गया। बैठक का मुख्य ध्येय 'एकता, तरक्की, हक और इंसाफ' के संकल्प को दोहराते हुए समाज की बुलंद आवाज बनना रहा। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने पूरी एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों को प्रशासनिक पटल पर पूरी मजबूती से उठाने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक के दौरान संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां और प्रभार सौंपे गए। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद यासीन खान, हाफिज़ इरफान खान, हफीज़ अब्बास सिद्दीकी, इम्तियाज खान, अलीम शेख, अतीक खान, मोहम्मद शम्स और सैफ काजी शामिल रहे। इनके द्वारा लिए गए संगठनात्मक निर्णय के तहत रहमान खान को वार्ड नंबर 01, दानिश खान को वार्ड 04, नूर मोहम्मद को वार्ड 05, यासिफ खान को वार्ड 07, और अल्ताफ अली को वार्ड 08 का प्रभार दिया गया। वहीं जिशान खान को वार्ड 15, जुनैद उस्मानी को वार्ड 18, कैफ सिद्दीकी को वार्ड 19, अयान खान को वार्ड 22, जहीरुद्दीन (सद्दाम) को वार्ड 25, इब्राहिम खान को वार्ड 26, हसन अली को वार्ड 28 तथा तालिब खान को वार्ड 39 की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए इकरार खान को खैरहा और रकीब अंसारी को सिंहपुर की अहम जिम्मेदारी से नवाजा गया।

इस पूरी बैठक में जिस अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए जनता की समस्याओं को रखा गया, उसने स्थानीय प्रशासन के लिए भी एक सकारात्मक माहौल तैयार किया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता व राजनीतिक संगठनों के बीच एक स्वस्थ संवाद का माध्यम बनने के लिए उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली की भी सराहना की। जनहित के इन मुद्दों पर सक्रियता दिखाने और समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में जुटे सभी नवनियुक्त प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई जा रही है। बैठक को सफल बनाने में अरबाब अफरीदी, सलमान उल्ला खान, आसिफ हसन, इजहार अली, साजन खान, मुराद खान, आरिफ सिद्दीक, अताउर्रहमान, गालिब खान, जुबैर अली, तनवीर खान, इनामउल्ला, रिजवान खान, शहीदुद्दीन (मिंटू), परवेज मंसूरी, नुसरत, दिलशाद, रेहान, अनश, इस्लाम खान, आसिफ और जावेद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।

Previous Post Next Post