सोहागपुर क्षेत्र में जागरूकता नोटिस जारी, अधिक से अधिक लोग जुड़ें
Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी सोहागपुर एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के धनपुरी केन्द्रीय चिकित्सालय मे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए HPV टीकाकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए वर्क मैन इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता. सिकोट्ररी इंचार्ज अखिलेशवर मिश्रा आफताब आलम कमलेश कुमार साकेत आदित्य कुमार सोनी जय कचेर रंजीत सिंह अशरफ अली मनोज गर्ग. मनोज अब्राहम प्रवेश जोगी भागवत पांडेय. गजेन्द्र जयसवाल उमाकांत तिवारी.शशिकांत मिश्रा गोविन्द पाल सुभम मिश्रा दीपांक गौतम ओमप्रकाश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, केंद्रीय चिकित्सालय धनपुरी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि HPV (Human Papillomavirus) एक सामान्य वायरस है जो महिलाओं और पुरुषों दोनों को संक्रमित कर सकता है। इसके कुछ प्रकार आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर, गले-मुंह का कैंसर, गुदा एवं जननांग संबंधी कैंसर* तथा जननांग मस्सों का कारण बन सकते हैं। 26 साल से कम उम्र के आश्रितों पर फोकस,नोटिस के अनुसार यह टीकाकरण विशेष रूप से कोल इंडिया में कार्यरत कर्मचारियों के 26 वर्ष से कम उम्र के बच्चों/पात्र आश्रितों के लिए महत्वपूर्ण है। यह सुविधा सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए नहीं है। केंद्रीय चिकित्सालय, सोहागपुर क्षेत्र में HPV वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। विश्वभर में करोड़ों लोगों को यह टीका लग चुका है। अधिकांश लोगों में इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते। टीका लगने के बाद इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द या हल्का बुखार 1-2 दिन में स्वतः ठीक हो जाता है। कर्मचारियों से अपील। प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि किसी भी भ्रांति से बचें और अपने एवं अपने पात्र आश्रितों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए HPV टीकाकरण अवश्य कराएं। इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाकर अपने परिवार को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करें। आज का टीकाकरण कल का सुरक्षित, स्वस्थ एवं कैंसर-मुक्त भविष्य।
