कलेक्टर ने लोगो की सुनी समस्याएं व शिकायतें, दिए निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने लोगो की सुनी समस्याएं व शिकायतें, दिए निराकरण के निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 14 जुलाई 2026- कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम मझौली निवासी बैशाखू अहिरवार ने भूमि का सीमाकंन कराने, ग्राम गोरतरा निवासी शंखी बैगा ने संबंल योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कोटमा निवासी रश्मि साहू ने बिजली बिल में सुधार कर कटौती किये जाने हेतु जनसुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।

Previous Post Next Post