संयुक्त आयुक्त विकास ने संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

संयुक्त आयुक्त विकास ने संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की 


Junaid Khan - शहडोल। 14 जुलाई 2026- संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल संभाग श्री मुद्रिका सिंह ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में श्री अख्तर हुसैन उच्च श्रेणी शिक्षक, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. रघुराज क्र. 2, शहडोल ने सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाश दर्ज करने एवं तृतीय क्रमोन्नति का लाभ दिलाने, श्री बाबूलाल गुप्ता सेवानिवृत्त शिक्षक निवासी शहडोल ने पेंशन, ग्रेच्युटी एवं एनपीएस प्रकरण का निराकरण कर भुगतान कराने, श्री अरूण मिश्रा निवासी वार्ड नं. 17 शहडोल ने एग्रीमेंट एवं रजिस्ट्री कैंसिल कराने, श्री तीरथ प्रसाद तिवारी निवासी वार्ड नं. 15 शहडोल ने नक्शा तरमीम एवं सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिए। संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post