कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी
Junaid Khan - शहडोल। 10 जुलाई 2026 कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आए लोगों की समस्या सुनी। कलेक्टर को ब्यौहारी के भोगियां निवासी श्री रामानंद पटेल ने अपनी समस्या बताते हुए ट्राई साइकिल की माँग की। जिस पर कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग को दूरभाष के माध्यम से रामानंद पटेल को ट्राई साइकिल दिलाने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार अन्य लोगों की भी समस्या सुनी एवं निराकरण करने के निर्देश दिए।
Tags
SHAHDOL
