खनिजो के अवैध परिवहन करने पर 03 वाहन जप्त

खनिजो के अवैध परिवहन करने पर 03 वाहन जप्त


Junaid Khan - शहडोल। 12 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर निरंतर कार्यवाही सुनिष्चित की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी अधिकारी ने बताया कि तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम मैरटोला मे पेट्रोल पंप के पास एक हाईवा 28 घनमीटर खनिज रेत का परिवहन बिना अभिवाहन पारपत्र के करता पाए जाने पर जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, दो ट्रैक्टर एवं एक ट्रैक्टर बिना नंबर का मैसी फॉरगूशन लाल रंग का ट्रैक्टर खनिज रेत का परिवहन करते पाया गया। इस तरह से कुल 03 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाया गया तथा जब्त किया जाकर थाना ब्योहारी मे सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

Previous Post Next Post