सद्भावना दिवस के रूप में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
Junaid Khan - शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिंहपुर ब्लॉक के ग्राम चुनिया सहित कांग्रेस भवन शहडोल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम चुनिया में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री हीरामणी पटेल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सोनी ने किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात कांग्रेस भवन शहडोल में स्वर्गीय राजीव गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने राजीव गांधी जी की जीवनी एवं उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश में संचार क्रांति, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर दिया। पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने तथा देश को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक ऐसा भारत बनाने का था, जहां युवा शक्ति, विज्ञान और तकनीक के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। उनका जीवन हमें देश की एकता, अखंडता, शांति और सद्भावना के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, राजीव गांधी जी ने भारत की विविधता में एकता और आपसी भाईचारे को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, राम नरेश तिवारी, प्रमोद जैन, नरेंद्र मरावी, हीरामणी पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी, शिव शंकर प्रसाद शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह,अजय सनपाल, दल प्रताप सिंह,महफूज अली, ललन सिंह मरावी, इकबाल अली, हीरालाल प्रजापति, विमल सिंह गुर्जर,जयकरण सिंह, राज कुमार कोल, शंभूलाल पटेल, साहू, कृष्णापाल पटेल,दयाशंकर पटेल, रामदीन पटेल, दुर्गेश सिंह, चमोलीय, दुईजी बाई,भारत पटेल, गोविंद पटेल, राजेश पटेल, महेश पटेल, प्रमोद पटेल, रामचरण पटेल, लक्ष्मण पटेल, गोरे कोरी, सुनील, नंदन पटेल, रमायन पटेल, सोनू कुशवाहा, कल्लू पटेल, संजीत बैगा, कामता पटेल, संजीत बैगा, करण पटेल, प्रेमलाल,नेजमणि पटेल, कुशारी बैगा, हरिदास बैगा, भोले पटेल, माधव पटेल, धनश्याम कोरी, राजेश पटेल कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

