शासकीय रिक्त भूमि में सब्जियों का उत्पादन कर विद्यालयों में भिजवाए:- कलेक्टर

गौ काष्ठ, दिये, अगरबत्ती के उत्पादों को करें तैयार - कलेक्टर

कलेक्टर ने खन्नौधी बायो जैविक खाद संयंत्र एवं गौशाला का किया निरीक्षण


Junaid Khan - शहडोल। 22 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत खन्नौधी में ओम स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे कंचन बायो जैविक खाद एवं गौशाला का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं को निर्देश दिए कि गौशाला के आसपास रिक्त पड़ी भूमि में सब्जियों का उत्पादन कर मध्यान्ह भोजन के लिए आसपास के विद्यालयों में भिजवाए। उन्होंने कहा कि गोबर से गौ काष्ठ, दिये, अगरबत्ती जैसे अन्य उत्पाद तैयार कर उन्हें स्थानीय बाजारों में विक्रय कर अपनी आय में वृद्धि करे। उन्होंने कहा कि गौशाला में पशुओं के लिए पेवर ब्लॉक लगवाए। कलेक्टर ने बायो जैविक खाद संयंत्र का निरीक्षण करते हुए तैयार की जा रही जैविक खाद के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिस पर बताया गया कि बायो जैविक खाद संयंत्र का संचालन स्व सहायता समूह की 12 महिलाओं द्वारा किया जा रहा है एवं प्रत्येक माह 12 से 15 हजार रुपए की आय अर्जित होती है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post