नर्सरी में विभिन्न प्रजाति के पौधों की संख्या में करें वृद्धि:- कलेक्टर

कलेक्टर ने खन्नौधी नर्सरी का किया निरीक्षण 


Junaid Khan - शहडोल। 22 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज जनपद पंचायत गोहपारू के खन्नौधी में संचालित नर्सरी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान हॉर्टिकल्चर के अधिकारी को निर्देश दिए की नर्सरी में आम, नींबू, कटहल सहित अन्य प्रजाति के पौधों की संख्या में वृद्धि करें तथा पौधों का विक्रय पंचायत के माध्यम से सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि नर्सरी में तैयार पौधे का विक्रय आसपास के ग्राम पंचायत में करें। कलेक्टर ने कहा कि नर्सरी में उगी घास और खरपतवार की साफ सफाई करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि वर्तमान समय में आम के 1500 पौधे, नींबू, कटहल के पौधे तैयार किए जा रहे है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post