कलेक्टर ने ग्राम सोन टोला में ड्रेगन फूड खेती का किया निरीक्षण, हितग्राही से की चर्चा
Junaid Khan - शहडोल। 21 अगस्त 2026:- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल ने आज जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम सोन टोला पहुंचकर "एक बगिया मां के नाम" अंतर्गत रोपित किए गए आम,पपीता नींबू ड्रेगन फूड खेती का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने हितग्राही लल्लू सिंह से ड्रैगन फूड की खेती के बारे में चर्चा की, जिस पर बताया 40 ड्रैगन फूड, 30 आम ,15 नीबू,4 थाई अमरूद लगाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि रोपित पौधों के आसपास के खरपतवार को निकलवाए एवं आवश्यकता अनुसार दवाइयां का छिड़काव करें जिससे पौधों को जीवित रखा जा सके। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित है।
