इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट,नई दिल्ली (भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश भार्गव जी को आज बुधवार, 16 सितंबर 2026 को सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब, भोपाल द्वारा “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
Junaid Khan - शहडोल। यह गरिमामय सम्मान समारोह कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित हुआ, जहां श्री भार्गव जी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके 48 वर्षों के उत्कृष्ट, समर्पित एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान केवल आदरणीय अवधेश भार्गव जी का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पत्रकारिता के प्रति उनकी पांच दशकों के करीब की तपस्या, संघर्ष, समर्पण और पत्रकार हितों के लिए निरंतर किए गए प्रयासों का सम्मान है। श्री भार्गव जी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से IFWJ भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ परिवार का प्रत्येक साथी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनका यह सम्मान संगठन के प्रत्येक पत्रकार साथी के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इस गौरवपूर्ण अवसर पर IFWJ मध्यप्रदेश इकाई मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मा. उपेन्द्र गौतम, नेशनल काउंसलर रामविलास शर्मा, अनिल द्विवेदी, कमलेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, गोपाल दास बंसल, रामबाबू चौबे एवं लुकमान अली, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव एवं अरविंद द्विवेदी, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंघल, प्रदेश सचिव कुमार संभव, जुनैद खान एवं घनश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष घनश्याम दंडोतिया, भोपाल संभागीय अध्यक्ष नागेश जोशी, शहडोल संभागीय अध्यक्ष विजय उर्मलिया, चंबल संभागीय अध्यक्ष गणेश भारद्वाज, शहडोल जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, अनूपपुर जिलाध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी, श्योपुर जिलाध्यक्ष प्रेम राज मीणा, सबलगढ़ जिलाध्यक्ष हेमकुमार तिवारी, मुरैना जिलाध्यक्ष नीरज खेमरिया, भिंड जिलाध्यक्ष हसरत अली, डबरा जिलाध्यक्ष रवि परिहार, अशोकनगर जिलाध्यक्ष विकास सोनी, विदिशा जिलाध्यक्ष हाकमसिंह रघुवंशी, इंदौर जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, मैहर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, बैतूल जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर पंवार, शाजापुर जिलाध्यक्ष सुनील नाहर, नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा सहित समस्त प्रदेश, संभागीय एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारियों तथा पत्रकार साथियों की ओर से आदरणीय श्री अवधेश भार्गव जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आदरणीय भार्गव जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार पत्रकारिता और पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती प्रदान करते रहें। 48 वर्षों की पत्रकारिता साधना को शत्-शत् नमन। यह सम्मान हम सभी का सम्मान है। राहुल सिंह राणा संगठन प्रभारी, मध्यप्रदेश
IFWJ...भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, मध्यप्रदेश।
