जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधियों और सर्कस प्रबंधन के बेहतरीन समन्वय से बाणगंगा मेला मैदान में हुआ भव्य आगाज,रोजाना सजेंगे 3 शो
Junaid Khan - शहडोल। आधुनिकता,डिजिटल दौर और मोबाइल स्क्रीन के इस युग में जब पारंपरिक मनोरंजन कलाएं कहीं खोती जा रही थीं, ऐसे समय में शहडोल संभाग के बाणगंगा मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्कस का भव्य शुभारंभ एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की तरह सामने आया है। कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शहर में पधारे इस ऐतिहासिक सर्कस ने पहले ही दिन से नगरवासियों और बच्चों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। इस भव्य आयोजन को सफल और सुरक्षित रूप से जन-सामान्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तत्परता और प्रशासनिक व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय रही हैं। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा एवं वार्ड क्र. 17 के पार्षद श्री प्रकाश नारायण शुक्ला के कर-कमलों से संपन्न हुए इस भव्य शुभारंभ ने शहर में सांस्कृतिक ऊर्जा का एक नया संचार किया है। प्रशासन और पुलिस तंत्र द्वारा मेला परिसर में कानून व्यवस्था, सुगम यातायात और आगंतुकों की सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम इस बात का प्रमाण हैं कि जिम्मेदार अधिकारी जन-मनोरंजन और जन-सुविधाओं के प्रति कितने संवेदनशील और सजग हैं।
सर्कस का असली आकर्षण इसके साहसी कलाकार, दूर-दराज से आए अफ्रीकी विदेशी फनकार और बच्चों के चहेते जोकर हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर जनता का मनोरंजन कर रहे हैं। मौत के कुएं में रफ्तार भरती गाड़ियां, मौत के गोले में धड़कनें रोक देने वाले मोटरसाइकिल के हैरतअंगेज कारनामे, जिम्नास्टिक, साइक्लिंग और हवा में तैरते झूलों पर कलाबाजियां दिखाते कलाकारों का जज्बा वास्तव में सलाम के काबिल है। अपनी जान को हथेली पर रखकर दर्शकों को रोमांचित करने वाले इन कलाकारों और मंच पर अपनी हर हरकत से बच्चों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाले जोकरों की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। सर्कस प्रबंधन के अथक परिश्रम और सैकड़ों कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत का ही नतीजा है कि आज शहडोल वासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शो अपने ही शहर में देखने को मिल रहा है। शहडोल वासियों के लिए यह एक दुर्लभ और अविस्मरणीय अवसर है। कई सालों के लंबे अंतराल के बाद मिला यह अवसर परिवार संग गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का सबसे बेहतरीन जरिया है। शहर के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे इस अद्भुत और रोमांचक सर्कस का आनंद लेने के लिए बाणगंगा मेला मैदान जरूर पहुंचे। रोजाना दोपहर 1:00 बजे, शाम 4:00 बजे और रात 7:30 बजे संचालित होने वाले 03 विशेष शो में हर बार कुछ नए और बदलते प्रोग्राम देखने को मिलेंगे। अपने बच्चों को डिजिटल स्क्रीन से दूर कर इस वास्तविक कला, हंसी और रोमांच की दुनिया का अनुभव जरूर कराएं।
