पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित वित्तीय अपराध की समीक्षा
Junaid Khan - शहडोल। GNS FINANCIAL SERVICES PVT.LTD. के नाम पर निवेशकों को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए,पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 05/09/2026 को थाना बुढार में इस गठित जांच दल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा उक्त प्रकरण में साक्ष्य संकलन, वित्तीय लेन-देन की सूक्ष्म जांच, तकनीकी विश्लेषण और नामजद आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु बिंदुवार कड़े निर्देश प्रदान किए गए हैं। समीक्षा के दौरान वित्तिय धोखाधडी से संबंधी अन्य फरियादियो की शिकायतों को सुना एवं उन पर पर वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
