अवैध रूप से रेत परिवहन करते ट्रॉली को तहसीलदार ने किया जब्त

पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम खामडांड में की गई कार्रवाई


Junaid Khan - शहडोल। 05 सितम्बर 2026 अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसीलदार ब्यौहारी श्री गैलेक्सी नागपुरे ने पुलिस विभाग के सहयोग से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रही एक ट्रॉली को जब्त किया है। 04 सितंबर 2026 को ग्राम खामडांड में रात्रि लगभग 7 बजे रेत से भरी ट्रॉली को पकड़ा गया। तहसीलदार द्वारा मौके पर ही रेत से भरी ट्रॉली को जब्त कर जप्तीनामा एवं पंचनामा तैयार किया गया। साथ ही ट्रॉली चालक का बयान भी दर्ज किया गया। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए संपूर्ण प्रकरण की फाइल अग्रिम कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

Previous Post Next Post