कलेक्टर ने शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटासी का किया औचक निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 18 सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के एकीकृत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटासी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान, 12, 15 एवं 19 के पहाड़े तथा मध्यान्ह भोजन वितरण से संबंधित सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने पूछे गए सवालों के सकारात्मक एवं संतोषजनक जवाब दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए अभिभावकों से चर्चा कर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कलेक्टर ने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन वितरण, शिक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्राचार्य को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
