राजेन्द्र प्रसाद शर्मा की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई

विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति एवं शैक्षणिक गुणवत्ता न्यून पाए जाने पर हुई कार्रवाई


Junaid Khan - शहडोल। 21 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान ग्राम पंचायत पटासी में शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पटासी के संबंध में प्राप्त शिकायत एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल द्वारा किए गए विद्यालय के निरीक्षण के उपरांत संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक, जनपद शिक्षा केन्द्र विकास खंड सोहागपुर के पत्र के अनुसार 18 सितम्बर 2026 को ग्राम पंचायत पटासी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर महोदय के समक्ष शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पटासी के शिक्षकों के विद्यालयीन समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने तथा शिक्षा गुणवत्ता स्तर न्यून होने के संबंध में शिकायत की गई थी। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति न्यून एवं शैक्षणिक गुणवत्ता अत्यंत न्यून पाई गई। इसके फलस्वरूप सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य शहडोल द्वारा जारी आदेश के तहत श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पटासी की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से तत्काल रोक दी गई है।

Previous Post Next Post