कलेक्टर ने शिक्षा गुणवत्ता स्तर न्यून होने पर प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

कलेक्टर ने शिक्षा गुणवत्ता स्तर न्यून होने पर प्रधानाध्यापक को किया निलंबित 


Junaid Khan - शहडोल। 21सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जनपद पंचायत सोहागपुर के शा.एकी.मा.वि. पटासी के प्रधानाध्यापक श्री सौरभ कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि ग्राम पंचायत पटासी विकास खण्ड सोहागपुर जिला शहडोल में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षकों के विद्यालयीन समय पर विद्यालय न पहुंचने एवं शिक्षा गुणवत्ता स्तर न्यून होने के संबंध में शिकायत की गई है। कलेक्टर द्वारा स्वंय विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें छात्रों की उपस्थिति न्यून एवं शैक्षणिक गुणवत्ता अत्यंत न्यून पाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सौरभ कुमार गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक द्वारा विद्यालय संचालन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर सुधार हेतु आवश्यक प्रयास नही किये जा रहे है। निलम्बन अवधि में श्री सौरभ कुमार गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, गोहपारू जिला शहडोल नियत किया जाता है। श्री गुप्ता को निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Previous Post Next Post