महर्षि कश्यप जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 20/09/2026/ दिन रविवार को केसरवानी समाज द्वारा महर्षि कश्यप मुनि के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दोपहर 1:30 बजे आईटीआई स्थित गणेश मंदिर से वाहन रैली निकाली गई।रैली बिरसा मुंडा चौक,गढ़ी सोहागपुर जय स्तंभ चौक बाणगंगा तिराहा में बस स्टैंड लल्लू सिंह चौक से गणेश मंदिर पहुंची यहां से वाहन रैली के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग पैदल चलते हुए गांधी चौक होते हुए अशोका पैलेस पहुंचे।इसके उपरांत भगवान कश्यप मुनि महाराज का पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ नवीन पदाधिकारी के रूप में नगर सभा से दिनेश गुप्ता गप्पू अध्यक्ष एड.प्रकाश गुप्ता महामंत्री महिला सभा से: अध्यक्ष श्रीमती अंजना गुप्ता महामंत्री श्रीमती स्वाति प्रदीप गुप्ता तरुण सभा से अध्यक्ष श्री निलेश गुप्ता महामंत्री श्री संजय गुप्ता एवं तरुण महिला सभा से अध्यक्ष श्रीमती राजश्री गुप्ता महामंत्री श्रीमती वर्षा गुप्ता व उनके समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी ने अपने पद की शपथ ली इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गुप्ता जी (राष्ट्रीय संरक्षक) अध्यक्षता कर रहे श्री श्रवण कुमार, गुप्ता (नगर सभा संरक्षक) विशिष्ट अतिथि अश्वनी केसरवानी (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) सुरेश कुमार गुप्ता (महामंत्री मध्य प्रदेश महासभा) लालचंद गुप्ता (राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य) नेमीचंद गुप्ता (मुख्य सलाहकार छत्तीसगढ़ राज्य केसरवानी सभा) रामकुमार केसरवानी (मुख्य सलाहकार छत्तीसगढ़ केसरवानी सभा सारंगढ़) एवं रीवा से पधारे श्री के .के. गुप्ता पूर्व विधायक प्रत्याशी मंचाशीन रहे आए हुए सभी अतिथियों एवं स्वजातिय जनों का आभार एवं स्वागत श्री लक्ष्मण प्रसाद जी गुप्ता द्वारा किया गया।
