पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब
Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश के प्रमुख पत्रकार संगठन सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब(पब्लिक ट्रस्ट) की शहडोल जिला इकाई की बैठक सोमवार को होटल शुभम पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब शहडोल द्वारा आगामी अक्टूबर माह में पत्रकार कार्यशाला और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के रूपरेखा के संबंध में निर्णय लिया गया कि स्थानीय पत्रकारों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में दिल्ली और भोपाल के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को आमंत्रित किया जाएगा। यह निर्णय भी लिया गया कि शहडोल संभाग के मूर्धन्य पत्रकार, संपादक स्वर्गीय चंद्रशेखर त्रिपाठी (शास्त्री जी) की स्मृति में पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का भूमिका का निर्वहन करने वाले समाज सेवियों का भी सम्मान करने का निर्णय लिया गया।समाज के सभी वर्ग के धर्म गुरुओं, प्रतिष्ठित नागरिकों और व्यापारियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन स्थल और कार्यक्रम के रूपरेखा को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में अधिमान्यता के लिए खुले पोर्टल, नवीन अधिमान्यता के आवेदन और पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं, ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को कवरेज के दौरान होने वाली दिक्कतों और सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब को मजबूत बनाए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई। बैठक में यह रहे उपस्थित। बैठक में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सईद (पीटीआई-भाषा), हुसैन अली सहायक संपादक दैनिक समय, संतोष चौबे ब्यूरो प्रमुख सच एक्सप्रेस भोपाल, विष्णु प्रताप सिंह दर्पण की चमक, मुरलीधर त्रिपाठी नई दुनिया-दैनिक समय बंगवार, मोहम्मद शफीक दैनिक भास्कर धनपुरी, नीरज शर्मा दैनिक समय बुढ़ार, मोहम्मद इस्लाम खान दैनिक प्रथम मंच, सुश्री अरफाना शेख लाइव अनोखी हलचल और सुश्री विनय मिश्रा उद्घोषिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
