ग्रामों में पहुंचकर योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, ग्रामीण हितग्राहियों से किया संवाद
Junaid Khan - शहडोल। 20 सितंबर 2026- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव श्री सचिन सिन्हा ने शहडोल जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण एवं भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम कुदरी, गोपालपुर, धमनीकला, जवारी, अटरियाटोला एवं सिंहपुर पहुंचकर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। अपर मुख्य सचिव श्री सचिन सिन्हा ने भ्रमण के दौरान ग्रामीण हितग्राहियों से संवाद कर जल जीवन मिशन के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पेयजल सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के संचालन एवं पेयजल उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। भ्रमण के दौरान सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बुढ़ार श्री अजय श्रीवास्तव एवं विकासखंड समन्वयक श्री दीप नारायण त्रिपाठी भी साथ रहे।
