सेवा संकल्प अभियान के तहत ईएमआरएस जैतपुर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
Junaid Khan - शहडोल। 20 सितंबर 2026 जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) जैतपुर में ‘चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 को साकार करने हेतु चित्रकला के माध्यम से प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सचिन सेठिया, श्री प्रभात त्रिपाठी, श्री विकास मिश्रा, श्री अनिल भारती एवं श्री अमन तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों के द्वारा किए गए कार्य एवं प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया।
