खनिज के अवैध परिवहन करने पर दो वाहन जप्त
Junaid Khan - शहडोल। 02 सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में शहडोल जिले में खनिजो के अवैध भण्डारण, उत्खनन, परिवहन करने पर निरंतर कार्यवाही सुनिष्चित की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग के अमले द्वारा बुढार तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया गया एवं खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई जिसमें गिट्टी एवं कोयला खनिजो के अवैध परिवहन करने पर दो वाहनो को जप्त कर थाना बुढ़ार की अभिरक्षा में खड़ा किया गया एवं नियमानुसार कार्यवाही सुनिष्चित की गई। उक्त कार्यवाही में सहा खनिज अधिकारी अभिषेक पटले सहित अन्य मैदानी अमला शामिल रहा।
Tags
SHAHDOL
