कमिश्नर शहडोल संभाग सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
जन विश्वास शिविर नागरिकों के शासन के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने का सार्थक प्रयास-कमिश्नर शहडोल संभाग
Junaid Khan - शहडोल।18 सितंबर सेवा संकल्प अभियान के तहत पाली विकासखंड के ग्राम घुनघुटी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, वनमंडलाधिकारी विवेक सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता सहित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कहा कि शिविर के माध्यम से जन विश्वास अभियान में सुशासन , सेवा और नागरिकों के विश्वास को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे है। जन विश्वास शिविर नागरिको का शासन के प्रति विश्वास बढ़ाने में सहायक सिध्द हो रहे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को संवेदनशीलता के साथ पात्रतानुसार निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराए। जिन प्रकरणों का निराकरण मौके पर न हो सके उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण कर निराकृत करें तथा तत्सबंध में आवेदक को भी अवगत कराए। शिविर में पहडिया, भिम्माडोगरी एवं जमुडी में नल जल योजना के संबंध में ग्रामीण की शिकायतों पर कमिश्नर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में बाधाओं को दूर करते हुए हर घर में जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराए। उन्होने ग्राम पंचायतों में सडक निर्माण की शिकायतों के संबंध में ग्रामीण विकास विभाग को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए । कमिश्नर ने ग्रामीण जनों को आश्वस्वत किया कि अब शासन आपके व्दार तक समस्याओं के निराकरण के लिए आ रहा है। शिविर में सुनवाई भी हो रही है और समाधान भी हो रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम जनों को दिलाने के लिए संचालित किया जा रहा है। उन्होने अधिकारियों से कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता के साथ कार्यवाही करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओें का लाभ दिलाए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने अधिकारियों से ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय अधिकारियों व्दारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रतानुसार उनका लाभ लेने की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रिया अग्रवाल, सीईओ जनपद पंचायत पाली कन्हाई कुंवर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
