पीएम मोदी के जन्मदिवस पर लोक शिक्षण संभागीय कार्यालय प्रांगण में रोपे गए पौधे,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संयुक्त संचालक उमेश कुमार धुर्वे की मौजूदगी में अधिकारियों व शिक्षकों ने किया पौधारोपण


Junaid Khan - शहडोल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण शहडोल संभाग प्रांगण में गरिमामय वातावरण के बीच भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान संभागीय कार्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरियाली संवर्धन का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक शिक्षण शहडोल संभाग के संयुक्त संचालक श्री उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया श्री भूपेंद्र बरकड़े, सहायक संचालक सुश्री आकांक्षा सोनी, सहायक संचालक श्री आर. के. मंगलानी तथा सहायक संचालक (खेल) श्री रईस अहमद उपस्थित रहे। पौधारोपण अभियान में मॉडल स्कूल शहडोल के प्राचार्य श्री संजय कुमार तिवारी, श्री रवि शुक्ला, आईटी सेल प्रभारी श्री अमजद खान, श्री रावेन्द्र सिंह कंवर, श्री लोकेश बहादुर सिंह, श्री आशीष बजाज एवं श्री दीवनारायण तिवारी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए परिसर में पौधरोपण किया।

इस मौके पर अधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधारोपण वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रोपित किए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Previous Post Next Post