संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, सागर व नर्मदापुरम में राज्य स्तर पर दम दिखाएंगे शहडोल के खिलाड़ी
Junaid Khan - शहडोल। शिक्षा विभाग शहडोल द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन (14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग - बालक/बालिका) चयन प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में शहडोल, उमरिया, अनूपपुर जिले के आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की समय-सारणी: 70वीं शालेय राज्य स्तर प्रतियोगिता (14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग - बालक/बालिका): स्थान: सागर दिनांक: 16 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक राज्य स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता (19 वर्ष आयु वर्ग - बालक/बालिका) स्थान: नर्मदापुरम दिनांक: 01 दिसंबर से 04 दिसंबर 2026 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन शालेय राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया जाएगा। शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहन: संभाग के चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने हेतु विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं खेल पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं: श्री उमेश कुमार धुर्वे संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, शहडोल संभाग श्री अतुल चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी, शहडोल श्री रईस अहमद सहायक संचालक (खेल) श्री सुदर्शन मिश्रा संभागीय खेल अधिकार राम रूद्र पटेल, जिला खेल अधिकारी सहसंयोजक के के श्रीवास्तव, लक्ष्मण सोनी, जिला बैडमिंटन संघ शहडोल के विकासj खेड़िया, सत्येंद्र सोनी एवं उनकी पूरी टीम का चयन प्रतियोगिता के आयोजन एवं चयन करने में विशेष योगदान रहा। रईस अहमद,सहायक संचालक खेल,कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ,शहडोल संभाग शहडोल।
