मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में सचिन सूर्या को मिली जिम्मेदारी
Junaid Khan - शहडोल। भोपाल रीवा,मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग,भोपाल के अध्यक्ष,सेवानिवृत्त आईएएस डाॅ. ए.पी. सिंह द्वारा विंध्य क्षेत्र के स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंडित सचिन शर्मा ‘सूर्या’ को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग,भोपाल में रीवा से आयोग मित्र बनाया गया है। यह जिम्मेदारी दिए जाने पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। मानव अधिकारों के संरक्षण,आमजन की समस्याओं को सामने लाने तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज संबंधित मंच तक पहुंचाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। सचिन सूर्या लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पहचाने जाते हैं। जिनकी पत्रकारिता में आम नागरिकों की समस्याओं,प्रशासनिक स्तर पर होने वाली परेशानियों,कानून-व्यवस्था,सामाजिक सरोकारों और जनहित के विषयों को प्रमुखता मिलती रही है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोग मित्र के मनोनयन का उद्देश्य मानव अधिकारों से जुड़े मामलों में आमजन और आयोग के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी तैयार करना रहा है। पूर्व में आयोग द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर आयोग मित्रों की नियुक्ति की जाती रही है। जो आम नागरिकों को उनके मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने,मानव अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जानकारी आयोग तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों को उचित मंच तक अपनी समस्या पहुंचाने में सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। मध्यप्रदेश शासन के अधिमान्य पत्रकार पंडित सचिन शर्मा ‘सूर्या’ के आयोग मित्र बनाए जाने को पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर देखा जा रहा है। जिससे समाज के चौथे स्तंभ के रूप में जमीनी स्तर पर लोगों से लगातार संपर्क में रहने के कारण आम नागरिकों की समस्याओं और मानव अधिकारों से जुड़े मुद्दों को समझने तथा सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। मानव अधिकारों से संबंधित किसी व्यक्ति की शिकायत,समस्या अथवा अधिकारों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर उसे उचित प्रक्रिया और संबंधित मंच तक पहुंचाने में भी यह भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
रीवा जिले की मनगवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोंदरी निवासी सचिन सूर्या ने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का कार्य किया है। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में रीवा से मिली यह नई जिम्मेदारी पत्रकारिता से आगे बढ़कर मानव अधिकारों और आमजन के हितों की पैरवी करने का एक अतिरिक्त माध्यम के तौर पर देखी जा रही है। इस नियुक्ति पर पत्रकार जगत,सामाजिक संगठनों,शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि सचिन सूर्या इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्पक्षता,संवेदनशीलता और जनहित की भावना के साथ करेंगे। सचिन सूर्या ने अपनी इस नियुक्ति पर आयोग के मान. अध्यक्ष डाॅ. ए.पी. सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा समय-समय पर आयोग मित्रों के माध्यम से जिलों में मानव अधिकारों से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुंचाने और आयोग से जोड़ने की व्यवस्था की जाती रही है।
