धनपुरी मुस्लिम कब्रिस्तान में तोड़फोड़,थाने में की गईं शिकायत

धनपुरी मुस्लिम कब्रिस्तान में तोड़फोड़,थाने में की गईं शिकायत




Junaid Khan - शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगवार रोड स्थित वक्फ कब्रिस्तान के अंदर बने शेड में बीती 9-10 सितंबर की रात्रि अज्ञात शराराती तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ की गईं। बदमाशो ने बोलवल का केबिल काटने के साथ साथ शेड की सारी बिजली फिटिंग व स्विच बोर्ड तोड़ दिया गया। आज सुबह कब्रिस्तान के तकियादार (सेवक ) द्वारा इसकी सूचना कब्रिस्तान के इंतेजामिया कमेटी को दी गईं। जिसके बाद कमेटी के सदर माजिद खान द्वारा इसकी लिखित शिकायत धनपुरी थाना में दर्ज कराई गईं। श्री खान ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आसमाजिक तत्वों द्वारा इस घिनौने कृत्य को दूषित मानसिकता के साथ अंजाम दिया गया है ताकि नगर का संप्रदायिक सौहार्द खराब हो। सदर माजिद खान ने यह भी बताया कि इसके पूर्व भी कब्रिस्तान के अंदर तोड़फोड़ व केबिल चोरी की वारदात हो चुकी है। जिसकी मौखिक शिकायत तत्कालीन थाना प्रभारी खेम सिँह पेंन्द्रो को दी गईं थी। लेकिन इस ओर कोई आवश्यक कानूनी कार्यवाही नही की गई। जिससे एक बार फिर ऐसे कृत्य को अंजाम दिया गया है। अगर इस बार पुलिस द्वारा कोई वैधानिक कार्यवाही नही की गईं तो नगर का मुस्लिम समाज आने वाले दिनों में थाना का घेराव कर आंदोलन करने को विवश हो जाएगा।

Previous Post Next Post