रेस्क्यू टीम ने पांच वर्षीय बालक विनोद यादव की बॉडी निकालकर परिवारजनों को सौंपा

जिला प्रशासन की सक्रियता से रेस्क्यू टीम ने चलाया अभियान 


Junaid Khan - शहडोल। 10 सितम्बर 2026- ग्राम सोनहा, थाना धनपुरी, जिला शहडोल निवासी 5 वर्षीय बालक विनोद यादव, पिता श्री मोहन यादव के पानी में डूबने की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन की सक्रियता से रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने बालक की बॉडी को पानी से बाहर निकालकर परिवारजनों को सौंप दिया। रेस्क्यू कार्य पूर्ण होने के पश्चात रेस्क्यू टीम मुख्यालय के लिए रवाना हो गई।

Previous Post Next Post