हत्या के प्रकरण में आरोपी महिला गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 09.09.2026 को फरियादी रावेन्द्र सिंह गोंड निवासी ग्राम छकता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बड़ी मां सुखरनिया सिंह गोंड, उम्र 60 वर्ष, को गांव की मुन्नी बाई गोंड, पति स्व. जयपाल सिंह गोंड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम छकता द्वारा गले में स्टॉल डालकर खींचते हुए आंगन में ले जाया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना दिनांक 09.09.2026 को प्रातः करीब 06:00 बजे ग्राम छकता स्थित मृतिका के घर-आंगन में होना बताया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सीधी में अपराध क्रमांक 202/26, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सीधी पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए। विवेचना के दौरान आरोपी मुन्नी बाई सिंह, पति स्व. जयपाल सिंह गोंड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम छकता, थाना सीधी, जिला शहडोल को दिनांक 10.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सेवेन्दर रामभगत थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में, सउनि.दरायाम दुबे, सउनि.गुलाब सिंह,सउनि. अमेरिकादास दुबे, प्रआर. अनिराज सिंह, प्रआर. गनेश सिंह, आर.सतीश सिंह, आर. जगमोहन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
