क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 32 मवेशियों से भरा डीसीएम ट्रक पकड़ा

क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 32 मवेशियों से भरा डीसीएम ट्रक पकड़ा


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 09.09.2026 को थाना सीधी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुदरी जंगल के पास नाकाबंदी कर डीसीएम ट्रक क्रमांक UP 71 CT 9144 को रोककर चेक किया। वाहन में 15 भैंस एवं 17 पड़वा, कुल 32 मवेशी अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए। मवेशियों को रस्सियों से बांधा गया था तथा हवा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक वली खान निवासी छवारी, थाना मझौली, जिला सीधी को पकड़ा। दो अन्य आरोपी सुन्दरलाल रैदास एवं रितेश रैदास निवासी कुदरी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा 32 मवेशी एवं डीसीएम ट्रक सहित लगभग 26 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर मवेशियों के चारा-पानी एवं चिकित्सकीय परीक्षण की व्यवस्था की गई। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सेवेन्दर रामभगत थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में, सउनि. दरायाम दुबे, सउनि.गुलाब सिंह, सउनि. अमेरिकादास दुबे, प्रआर. अनिराज सिंह, प्रआर. गनेश सिंह, आर.सतीश सिंह, आर. जगमोहन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post