क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 05,मवेशी पिकअप वाहन सहित जप्त

क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 05,मवेशी पिकअप वाहन सहित जप्त 


Junaid Khan - शहडोल। थाना सीधी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन क्रमांक MP53GA4042 से क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 02 नग भैंस एवं 03 नग पड़वा, कुल 05 नग मवेशी बरामद कर जप्त किए हैं। दिनांक 09.09.2026 को थाना सीधी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुदरी की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर सीधी होते हुए ब्यौहारी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर ग्राम कुटरी जंगल के किनारे कच्ची सड़क पर पहुंचकर नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन चालक गुलशेर खान पिता सरीफ खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी छवारी, थाना मझौली, जिला सीधी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा भागे हुए व्यक्तियों के नाम सुन्दरलाल रैदास एवं रितेश रैदास, निवासी कुदरी बताए गए। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 02 नग भैंस एवं 03 नग पड़वा, कुल 05 नग मवेशी अत्यंत क्रूरतापूर्वक एवं अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। मवेशियों के सिर एवं पैरों को रस्सी से एक साथ बांधा गया था, जिससे वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। वाहन चालक को मवेशियों के परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, जिस पर उसके द्वारा मवेशियों के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना बताया गया। पुलिस द्वारा मौके पर पिकअप वाहन क्रमांक MP53GA4042, 05 नग मवेशी एवं मवेशियों को बांधने में प्रयुक्त गोबर से सनी रस्सी, कुल अनुमानित कीमत करीब ₹9,00,000/- को विधिवत जप्त किया गया। जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर सीधी में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। प्रकरण में प्रथम दृष्टया आरोपियों का कृत्य पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) (घ), 11(1) (ङ), मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192-ए एवं 184 के अंतर्गत पाए जाने पर गुलशेर खान, सुन्दरलाल रैदास एवं रितेश रैदास के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी गुलशेर खान को धारा 35(3) बी.एन.एस.एस. के तहत नोटिस देकर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सेवेन्दर रामभगत थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में, सउनि. दरायाम दुबे, सउनि.गुलाब सिंह, सउनि. अमेरिकादास दुबे, प्रआर. अनिराज सिंह, प्रआर. गनेश सिंह, आर. सतीश सिंह, आर. जगमोहन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post