कलेक्टर द्वारा पीएम जनमन तथा श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई

कलेक्टर द्वारा पीएम जनमन तथा श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई


Junaid Khan - शहडोल। 13 सितम्बर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल द्वारा पीएमजनमन योजना के तहत स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना बैगा बस्तियों में सड़क निर्माण, चलित उपचार एम्बुलेंस सेवा, बैगा हितग्राहियों का बिजली कनेक्शन, महिला बाल विकास विभाग में निर्मित की जा रही आंगनवाड़ी केन्द्रों, बहुउद्देशीय भवन, छात्रावास भवन, संचार सुविधा, आदि से जुड़े कार्यों की विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित निर्माण विभाग, साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति की कार्य योजना बनाकर कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें। 

इसी तरह श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निकायवार संबल पंजीयन का कार्य आगामी बैठक के पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी खांड को 01 वेतन वृद्धि बंद करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक मेें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह, सुश्री अर्चना मिश्रा, वनमंडलाधिकारी दक्षिण वन मंडल श्रृद्धा पेंद्रे, वनमंडलाधिकारी उत्तर वन मंडल तरूणा वर्मा, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

Previous Post Next Post