खुर्शीद अहमद को शहडोल लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी,बसपा संगठन को मिलेगी नई धार

उच्च नेतृत्व का जताया आभार,कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं




Junaid Khan - शहडोल। अनूपपुर बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी के तेज-तर्रार और चर्चित नेता खुर्शीद अहमद को शहडोल लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। खुर्शीद अहमद को बहुजन समाज पार्टी के जमीनी और मुखर नेताओं में गिना जाता है। संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका, प्रभावशाली वक्तृत्व शैली और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते उनकी पहचान पार्टी के फायरब्रांड नेताओं के रूप में बनी है। वे लगातार बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी कैडर को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहे हैं। खुर्शीद अहमद को बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक स्तर पर काम करने का अवसर मिला है। अलग-अलग राज्यों में संगठन के साथ काम करने के उनके अनुभव को देखते हुए शहडोल लोकसभा की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहडोल लोकसभा क्षेत्र में खुर्शीद अहमद की सक्रियता से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, कैडर को संगठित करने और बहुजन समाज पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

उच्च नेतृत्व का जताया आभार

खुर्शीद अहमद को शहडोल लोकसभा प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय बहन मायावती जी, संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राज्यसभा सांसद माननीय रामजी गौतम जी तथा मध्य प्रदेश बसपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जियालाल अहिरवार जी का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा खुर्शीद अहमद जैसे जमीनी एवं संघर्षशील नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना संगठन के लिए सकारात्मक संदेश है। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा शहडोल लोकसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने में मदद मिलेगी।

दमदार आवाज और तेज-तर्रार अंदाज के लिए पहचान

खुर्शीद अहमद अपनी बेबाक और प्रभावशाली भाषण शैली के लिए भी जाने जाते हैं। जनसभाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी दमदार आवाज और तेज-तर्रार अंदाज कार्यकर्ताओं में जोश भरता है। वे लगातार पार्टी के कैडर को सक्रिय करने और बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को मजबूती के साथ जनता के बीच रखने पर जोर देते रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब शहडोल लोकसभा क्षेत्र में उनकी संगठनात्मक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। पार्टी के लिए यह नियुक्ति संगठन विस्तार, कार्यकर्ता संपर्क और जमीनी स्तर पर कैडर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लोकसभा के लोगो ने दी खुर्शीद अहमद को बधाई

खुर्शीद अहमद को शहडोल लोकसभा प्रभारी बनाए जाने पर उमरिया से जिला पंचायत सदस्य केशव वर्मा, डॉ. अभय राज चौधरी, सुशील जायसवाल, जिलाध्यक्ष अजेश चौधरी, हरिदीन चौधरी, शिव प्रसाद कोल, लाखन साहू, रघुनाथ प्रसाद साहू, राजू सोनी, पूर्व पार्षद अभयराज चौधरी, एडवोकेट प्रदीप रजक, रेखा कोल (मानपुर),शहडोल से जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी, संत विलास चौधरी, सीतेश त्रिवेदी, दामोदर शर्मा, संखु लाल अहिरवार, बृजेन्द्र वर्मा, एडवोकेट विजय विरसा, अनूपपुर से जिलाध्यक्ष पवन सोनी, गिरधारी साहू, विनोद साकेत, धनीराम कोल, गोलू रजक, रामनारायण चौधरी, सुंदर लाल साहू, रोहित साहू, मनीराम बंसल, प्यारे लाल सूर्या, देवेंद्र कुमार निराला, बीरबल चौधरी, जावेद अहमद, अशरफ अली, राजेश भारती, सुबहान अली, मुकेश त्यागी, सीताराम महोत, जय सिंह राणा, मनोज चौधरी, राजू चौधरी, विनोद चौधरी, प्रेमसिंह पाव, सरजू बैगा, रवींद्र कुमार निराला, इस्तियाक अहमद, चिंता निराला, रफत जावेद, रामबाहोर साहू, रामगरीब साहू, क्षमा राम रविदास, सुंदर सिंह मारको, बाबूलाल राठौर, आदित्य निराला, गेंदिया बाई कोल सरपंच सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि खुर्शीद अहमद के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक सक्रियता से शहडोल लोकसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Previous Post Next Post