बस समस्या को लेकर छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम ने दी चेतावनी,बोले मांग पूरी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
Junaid Khan - शहडोल। विश्वविद्यालय में बस सुविधा की समस्या को लेकर छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बसों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुहैल आलम ने कहा कि पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द बसों की संख्या बढ़ाई जाए और बसों का संचालन व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही बसों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हम सभी छात्र-छात्राएं एकजुट होकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
