कृषि संकाय की शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर NSUI ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

कृषि संकाय की शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर NSUI ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन



Junaid Khan - शहडोल। पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल के कृषि संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर NSUI शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर तत्काल निराकरण की मांग की गई। NSUI जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि कृषि संकाय के विद्यार्थियों को वर्तमान में समय-सारणी, पाठ्यक्रम पूर्ण कराने, परीक्षा व्यवस्था एवं विभागीय संचालन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं भविष्य पर पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि कृषि संकाय की समय-सारणी में आवश्यक सुधार किया जाए तथा 06 माह के पाठ्यक्रम को मात्र 03 माह में पूरा कराने की व्यवस्था समाप्त कर विद्यार्थियों को पर्याप्त शैक्षणिक समय दिया जाए। साथ ही विद्यार्थियों पर बनाए जा रहे अनावश्यक शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी दबाव को समाप्त करने की मांग की गई। NSUI ने यह भी मांग रखी कि Agriculture Department में पहले Mid-Term Examination एवं उसके बाद Main Examination आयोजित कराया जाए। प्रथम वर्ष की ATKT परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की आगामी पढ़ाई प्रभावित न हो। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 15 दिवस का पर्याप्त समय देने की मांग भी की गई। विश्वविद्यालय परिसर के सभी वॉशरूम एवं वाटर कूलरों की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित करने की माँग रखी गई है। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों की इन जायज एवं छात्रहित से जुड़ी मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। NSUI ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के भविष्य और उनके शैक्षणिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो NSUI छात्रहित में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,सोशल मीडिया अध्यक्ष महेंद्र यादव, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता,जिला महासचिव आशु सिंह,शिवम तिवारी,दीपक साहू,अतुल कुशवाहा,सुमित सेंगर,पीयूष जायसवाल,प्रवीण गुप्ता,सचिन,अमन यादव,वीरू यादव, शिवांशु साहू,अमितेश सेन,हिमांशु गुप्ता,जतिन गुप्ता, कुणाल गौतम,हर्षित बघेल, अर्पित सेन,पुष्पेन्द्र,मोहित जायसवाल सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post