राष्ट्रीय बजरंग दल की कमान आकाशदीप साहू 'लकी' के हाथों में,कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया एवं प्रांतीय नेतृत्व की सहमति पर जिलाध्यक्ष पद पर हुई ताजपोशी,सामाजिक समरसता व संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति



Junaid Khan - शहडोल।।देश के प्रखर हिन्दूवादी संगठन एवं 'हिन्दू ही आगे' के ध्येय वाक्य को सर्वोपरि रखकर सामाजिक व राष्ट्र निर्माण के कार्यों में तत्पर ‘अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद’ तथा ‘राष्ट्रीय बजरंग दल’ (महाकौशल प्रांत) ने शहडोल जिले में संगठन को अधिक धारदार और जन-उन्मुखी बनाने की दिशा में एक बड़ा व महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूजनीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी तथा प्रांत अध्यक्ष की गरिमामयी सहमति एवं अनुशंसा पर निष्ठावान व प्रखर युवा कार्यकर्ता श्रीमान आकाशदीप साहू (लकी साहू) को 'राष्ट्रीय बजरंग दल' का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नव-नियुक्ति की घोषणा के साथ ही संपूर्ण जिले के सनातन समाज, धर्मप्रेमी जनता और युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। आधिकारिक नियुक्ति पत्र शहडोल जिलाध्यक्ष विजय बहरानी द्वारा जारी किया गया है। नियुक्ति की प्रतिलिपि संस्थापक अध्यक्ष परम पूजनीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी, महाकौशल प्रांत के प्रांत महामंत्री माननीय अशोक सोनी जी, प्रांत मंत्री (राष्ट्रीय बजरंग दल / राष्ट्रीय छात्र परिषद) माननीय मेहुल श्रीवास्तव जी तथा शहडोल जिला कार्यालय को विधिवत प्रेषित कर दी गई है। संगठनात्मक निष्ठा और सामाजिक सेवा का प्रतिफल राष्ट्रीय बजरंग दल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाशदीप साहू (लकी साहू) की छवि एक कर्मठ, ऊर्जावान और धरातल पर कार्य करने वाले जनसेवक की रही है। 'हिन्दू ही आगे' के मूल विचार को आत्मसात करते हुए संगठन के विभिन्न आयामों जैसे राष्ट्रीय गौ रक्षा, राष्ट्रीय महिला परिषद, एडवोकेट फोरम, ओजस्वी परिषद, मजदूर परिषद, किसान परिषद, हिन्दू हेल्पलाइन एवं हिन्दू हेल्थ लाइन के माध्यम से उन्होंने निरंतर जनसेवा और सनातन संस्कृति के संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके इसी अप्रतिम समर्पण, अनवरत कार्यशैली और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आकाशदीप साहू ईश्वर रूपी संगठन के इस पावन कार्य को पूर्ण निष्ठा, प्रामाणिकता एवं सच्ची लगन से आगे बढ़ाएंगे। प्रशासनिक समन्वय, जनहित और राष्ट्रहित की नई मिसाल। जिले में सामाजिक समरसता, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने के लिए यह नियुक्ति अत्यंत निर्णायक मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर आम जनता, प्रबुद्ध नागरिक और प्रशासनिक तंत्र भी इस तरह के राष्ट्रवादी व अनुशासित युवाओं के आगे आने की सराहना कर रहे हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे स्थानीय स्तर पर सरकार व प्रशासन की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, गौ-रक्षा, स्वास्थ्य-सहायता (हिन्दू हेल्थ लाइन) तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगे। जनसामान्य के सुख-दुख में भागीदारी निभाते हुए यह संगठन सदैव समाज और प्रशासन के बीच एक सकारात्मक व रचनात्मक सेतु का कार्य करेगा।

Previous Post Next Post