बारिस से कच्चा घर गिरने एवं 06 बकरियोें की मौत पर आरबीसी 6-4 के तहत दी जाएगी राहत राशि

बारिस से कच्चा घर गिरने एवं 06 बकरियोें की मौत पर आरबीसी 6-4 के तहत दी जाएगी राहत राशि


Junaid Khan - शहडोल। 31 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जैतपुर तहसील के ग्राम नकपुरा कोदा टोला में बारिस से कच्चा घर गिरने एवं 06 बकरियोें की मौत पर एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मरावी को प्रकरण की जांच कर आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि प्रभावित परिवार को देने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मरावी ने बताया कि घर के छतिग्रस्त होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए तथा 06 बकरियों की मौत पर प्रत्येक बकरी के लिए 04 हजार रूपए के मान से 24 हजार रूपए की राहत राशि का प्रकरण तैयार कर भुगतान की कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post Next Post