धनपुरी में अकीदत और धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी,अमन व भाईचारे का दिया संदेश

धनपुरी में अकीदत और धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी,अमन व भाईचारे का दिया संदेश 


Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे विलादत के मुबारक मौके पर कोयलांचल नगरी धनपुरी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत, एहतराम और बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में एक विशाल और ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। तीन अलग-अलग मस्जिदों से निकला जुलूस, मदरसे में हुआ संगम। सुबह 8:30 बजे शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों नूरी मस्जिद (बाजार मोहल्ला), मस्जिदे बिलाल (बिलियर्स नंबर 1) और मस्जिदे गौसे आजम दारुल उलूम रजाए गौस (नंबर 4) से जुलूस रवाना हुए। ये तीनों जुलूस अपने-अपने मोहल्लों से होते हुए कच्छी मोहल्ला स्थित मदरसा मुजाहिदे मिल्लत पहुंचे। यहां से सुबह करीब 9:30 बजे एक विशाल संयुक्त जुलूस की शक्ल में कारवां आगे बढ़ा। निर्धारित मार्गों से गुजरा कारवां। जुलूस मदरसा मुजाहिदे मिल्लत से रवाना होकर बॉयज स्कूल, पुरानी नगर पालिका के पीछे, आनंद उत्सव पैलेस होते हुए बाजार रंगमंच पहुंचा। इसके बाद बिलियर्स नंबर 2 बड़ी मस्जिद, नरगड़ा मोहल्ला, जानू कॉम्प्लेक्स के सामने से होते हुए आजाद चौक चौराहा, माइकल चौक, बिलियर्स नंबर 1 मस्जिद बिलाल, गोप चौराहा नंबर 1 और ए केंद्र के पास से रजा मोहल्ला नंबर 4 होते हुए मुख्य इमामबाड़ा धनपुरी पहुंचा, जहां जुलूस का विधिवत समापन हुआ। मुल्क की तरक्की और सलामती की दुआ इमामबाड़ा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नूरी मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद सगीर साहब ने सीरत-ए-मुस्तफा पर तफसील से रोशनी डाली। उन्होंने बारगाह-ए-रिसालत में सलातो-सलाम का नजराना पेश करते हुए मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ कराई। मंच पर मुख्य रूप से अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन के इमाम कारी मोहम्मद सगीर साहब, सैयद जफर उल्लाह शाह, कांग्रेस नेता नौशेरवा खान (लाला), इमामबाड़ा सचिव मुजफ्फर खान सहित नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, युवा और बच्चे बड़ी तादाद में मौजूद रहे। जगह-जगह हुआ इस्तकबाल, नाश्ता और लंगर का एहतमाम जुलूस के पूरे मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और नागरिकों द्वारा नाश्ता, शीरनी, तबर्रुकात, फल और लंगर के बेहतरीन इंतजाम किए गए थे: अमरकंटक रोड (कच्छी मोहल्ला प्रवेश द्वार): कुरैशी समाज द्वारा स्वागत व नाश्ते की व्यवस्था। नगर पत्रकार संघ कार्यालय के सामने: पत्रकारों द्वारा जुलूस के इस्तकबाल के साथ शीरनी, तबर्रुकात, पानी और नाश्ते का विशेष इंतजाम किया गया। मदरसा मुजाहिदे मिल्लत व आनंद उत्सव पैलेस: शीरनी व पेयजल वितरण। बाजार रंगमंच: अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन (नूरी मस्जिद) की ओर से नाश्ते का इंतजाम। आजाद चौक चौराहा: मरकजी मुस्लिम लंगर कमेटी द्वारा विशेष फल वितरण। लंगर का विशेष आयोजन: सुबह 11:30 बजे मदीना मस्जिद (कच्छी मोहल्ला ग्राउंड) में आम लंगर का आगाज हुआ। साथ ही जानू कॉम्प्लेक्स में भी अकीदतमंदों के लिए लंगर का शानदार व सुचारू इंतजाम किया गया। अन्य प्रमुख स्थल: बिलियर्स नंबर 2, बिलियर्स नंबर 1, गोप चौराहा और रजा मोहल्ला नंबर 4 में विभिन्न कमेटियों द्वारा नाश्ता, शीरनी व जलपान की व्यवस्था रही। चाक-चौबंद रही प्रशासनिक और सफाई व्यवस्था जुलूस के दौरान धनपुरी थाना पुलिस की भूमिका बेहद सराहनीय रही। थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार, एसआई भूपेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह सहित थाने का पूरा स्टाफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा और जुलूस के साथ-साथ चलता रहा। वहीं, नगर पालिका परिषद धनपुरी द्वारा पूरे जुलूस मार्ग पर विशेष साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया था, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

Previous Post Next Post