70वीं शालेय संभाग स्तरीय चयन प्रतियोगिता का शहडोल में भव्य आयोजन,राज्य स्तरीय स्पर्धाओं के लिए चयनित खिलाड़ी भरेंगे हुंकार
Junaid Khan - शहडोल। 22 अगस्त 2026 शिक्षा विभाग के तत्त्वावधान में 21 एवं 22 अगस्त 2026 को रेलवे सामुदायिक भवन, शहडोल में 70वीं शालेय संभाग स्तरीय चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। इस प्रतियोगिता में शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता एवं आयु वर्ग की जानकारी। फुटबॉल: 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग (बालक व बालिका) शतरंज: 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक व बालिका) बॉक्सिंग: 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक व बालिका) उद्घाटन एवं प्रमुख अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा शतरंज की चाल चलकर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता संयोजक: प्रभा कुशवाहा (प्राचार्य, रेलवे स्कूल शहडोल) मुख्य व विशिष्ट अतिथि: संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभागउमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चौधरी, सहायक संचालक आकांक्षा सोनी , आर.के. मंगलानी, , सहायक संचालक खेल,रईस अहमद, जिला खेल अधिकारी शदर्शन मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी,मो.अमजद, लोकेश प्रताप सिंह, एवं जिला खेल अधिकारी रामरूद पटेल। खेल संघ सचिव: रईस अहमद (जिला फुटबॉल संघ), मनीष सोनी (जिला शतरंज संघ) एवं अंशुमान सिंह (जिला बॉक्सिंग संघ) चयन समिति मार्गदर्शन: लक्ष्मण सोनी, राजेश कुमार वर्मा, रहीम खान, मुकेश झरिया, संजय नामदेव, नमन श्रीवास्तव, फरियाद मोहम्मद, सीताराम सहिस, नरेश कुंडे, इंद्रजीत,धनीराम, शिवानी नामदेव, नमिता यादव एवं अमृतांजलि पटेल के निर्देशन में निष्पक्ष चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। आगामी शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु स्थल। इस संभाग स्तरीय स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। खेल आयु वर्ग राज्य स्तरीय आयोजन स्थल फुटबॉल 14 वर्ष छतरपुर फुटबॉल 17 वर्ष शाजापुर बॉक्सिंग 14, 17, 19 वर्ष भोपाल शतरंज 14, 17, 19 वर्ष सीहोर भवदीय / जारीकर्ता: रईस अहमद। सहायक संचालक (खेल) कार्यालय संयुक्त संचालक,लोक शिक्षण शहडोल संभाग, शहडोल (म.प्र.)

