अभाविप पंडित रामकिशोर शुक्ला महाविद्यालय में व्याप्त अनियमिताओंको लेकर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन
Junaid Khan - शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक होने के नाते सदैव छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित के विषयों को प्रमुखता से उठाता रहा है। इसी क्रम में पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल के विद्यार्थियों को वर्तमान में हो रही विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु निम्नलिखित मांगें आपके समक्ष प्रस्तुत की जा रही हैं।
हमारी प्रमुख मांगें 1.वार्षिक कैलेंडर जारी करने के संबंध में महाविद्यालय का नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है, किंतु अभी तक महाविद्यालय का वार्षिक कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। अतः तत्काल वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक एवं महाविद्यालय की गतिविधियों की समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो सके। 2.खनिज विभाग से मिली हुई राशि के संबंध महाविद्यालय को खनिज विभाग द्वारा 37 लाख रुपए का सहायता राशि दी गई थी जिसका उपयोग कहां हुआ है इसकी जानकारी दीजिए। 3.PM-USHA योजना के कार्यों की समीक्षा PM-USHA (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के अंतर्गत विद्यार्थियों की सुविधा एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। किंतु विद्यार्थियों की शिकायत है कि कुछ गतिविधियाँ केवल औपचारिकता तक सीमित रह गई हैं। अतः अब तक आयोजित सेमिनार, कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निष्पक्ष समीक्षा/जाँच कराई जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार संबंधित उत्तरदायियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 4.एडमिशन फॉर्म के संबंध में बच्चों से एडमिशन के बाद डॉक्यूमेंट सबमिट के समय ₹30 का फॉर्म दिया जाता है जिसको तत्काल रूप से बंद किया जाए। 6.नियमित कक्षाओं का संचालन एवं समय-सारणी महाविद्यालय में पर्याप्त संख्या में प्राध्यापक उपलब्ध होने के बावजूद नियमित कक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। अतः सभी विभागों में नियमित कक्षाएँ सुनिश्चित की जाएँ तथा प्रत्येक कक्षा की समय-सारणी प्राध्यापकों के नाम एवं संपर्क नंबर सहित सार्वजनिक की जाए। 7.CCTV एवं निःशुल्क Wi-Fi सुविधा महाविद्यालय के परिसरके मुख्य द्वारों सहित आवश्यक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएँ। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त CCTV व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा परिसर में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क Wi-Fi सुविधा प्रारंभ की जाए। 8,स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था परिसर में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। आवश्यकतानुसार वाटर कूलर लगाए जाएँ तथा कक्षाओं, परिसर एवं वॉशरूम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। 9.पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी की सुविधा महाविद्यालय के परिसर की लाइब्रेरी में NEP के अनुरूप आवश्यक एवं अद्यतन पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएँ तथा ई-लाइब्रेरी की सुविधा सुचारु रूप से प्रारंभ एवं संचालित की जाए। 10.कंप्यूटर लैब एवं प्रायोगिक सामग्री परिसर में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त एवं आधुनिक कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की जाए। विभिन्न विषयों के प्रायोगिक कार्यों के लिए आवश्यक उपकरण, प्रयोगशाला सामग्री एवं रासायनिक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। 11.महाविद्यालय में गेस्ट गेस्ट टीचरों को गेस्ट टीचरों को किस मापदंड के आधार पर od/CL एक सप्ताह में तीन दिन से अधिक दिया जाता है। 12.महाविद्यालय में पदस्थ समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ की 6 माह की जानकारी प्रदान करे बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु आवेदन पत्र।13. महाविद्यालय में पदस्थ हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक मोहित लाल वर्मा द्वारा ना तो क्लास लिया जाता एवं बच्चों के द्वारा पूछने पर अशब्द का उपयोग किया जाता है न तो कभी समय पर महाविद्यालय आते हैं जिसको देखते हुए उनके ऊपर तत्काल रूप से कार्रवाई की जाए। 14.महाविद्यालय में गार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है महाविद्यालय के अंदर सामाजिक तत्व का आना-जाना बना रहता है जिसको देखते हुए महाविद्यालय के गेट के पास एक गार्ड की नियुक्ति की जाए। 15.महाविद्यालय के बिल्डिंग में पानी टपक रहा है बिल्डिंग बने अभी डेढ़ साल भी नहीं हुए उसके बावजूद भी लीकेज हो गया रिपेयर करने के बावजूद भी पानी टपक रहा है उसको दिखाते तत्काल रूप से मरम्मत कराई जाए अतः निवेदन है कि उपरोक्त सभी बिंदुओं को छात्रहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय मानते हुए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इन पर समयबद्ध एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही की गई कार्रवाई से विद्यार्थी परिषद् एवं विद्यार्थियों को अवगत कराया जाए, जिससे महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार हो सके। ज्ञापन देते समय जिला संयोजक अमन त्रिपाठी,कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह बैंस, नीलम कुशवाहा, बृजेश पाल, अंकुश त्रिपाठी, कपिल द्विवेदी परिषद के कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे। प्रतिलिपि। मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन। इंदर सिंह परमार उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक शिक्षा उच्च विभाग रीवा कलेक्टर शहडोल इंदिरा गांधी महाविद्यालय शहडोल।
