चोरी का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

चोरी का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही जारी, गोहपारू पुलिस ने चोरी गये अनाज सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरई निवासी सूचनाकर्ता सीताराम जैसवाल पिता अयोध्या जैसवाल उम्र 24 वर्ष द्वारा दिनांक 20.08.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम बरई में स्थित उसके नये पक्के मकान का अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर घर में रखा 20 बोरी धान एवं 06 बोरी गेहूँ, कुल कीमत करीब 20,000 रुपये चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना गोहपारू में अपराध क्रमांक के तहत धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में गोहपारू पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों से पूछताछ एवं पतासाजी के आधार पर गोपाल सिंह गोंड निवासी बड़कोड़ा, जीतेन्द्र सिंह गोंड निवासी बरई तथा राजकुमार साहू एवं तेजन साहू दोनों निवासी उमरिया, थाना गोहपारू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से चोरी गया 20 बोरी धान एवं 06 बोरी गेहूँ, कुल कीमत 20,000 रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्र.आर. नरेन्द्र सिंह, प्र.आर. रुद्रप्रताप, प्र.आर. विजय कुमार मेहरा, आर. राममोहन शर्मा, आर. मोनू शर्मा एवं आर. दीपक साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post