जुआ फड़ पर दबिश, 06 जुआरी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमलाई पुलिस ने ग्राम बिछिया जंगल क्षेत्र में जुआ खेल रहे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी : दिनांक 21.08.2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बिछिया, लुकामपुर रोड स्थित जंगल के किनारे घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर जुआ खेलते मिले पुनीत गौतम, उत्तम कहार, अमित चौहान, सुनील कुमार राव, दीपक चतुर्वेदी एवं अतीक अंसारी उर्फ झुल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अब्दुल रहमान एवं अनिल मंडल निवासी अमलाई को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है। जप्त सामग्री : जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से ₹30,200 नगद, 52 ताश पत्ते, 04 मोटरसाइकिल एवं 07 मोबाइल फोन, कुल ₹2,16,700/- कीमत का मशरुका जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक द्यूत अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही एसडीओपी धनपुरी श्री विकास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमलाई। निरी. भूपेन्द्र मणी पाण्डेय, सउनि. अमृतलाल परस्ते, प्र.आर. जीवन लाल प्रजापति, प्र.आर. ठाकुर दास, प्र.आर. मुकेश कुमार, प्र.आर. पुष्पेन्द्र कुमार, प्र.आर. जयवेन्द्र सिंह, आर. शैलेष यादव, आर. आकाश कुमार, आर. हरिमोहन पाल, आर. धमेन्द्र शुक्ला, आर. तीरथ सिंह, आर. सौरभ सिंह एवं आर. लोकेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
