पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल की अव्यवस्थाओं एवं छात्रहित की मांगों को लेकर NSUI ने आँख में पट्टी बांधकर सौंपा ज्ञापन
Junaid Khan - शहडोल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं छात्रहित से जुड़ी मांगों के निराकरण को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ी हुई घास-फूस एवं झाड़ियों की कटाई कर साफ-सफाई कराने, लंबे समय से लंबित विद्यार्थियों की मार्कशीट शीघ्र उपलब्ध कराने, NEP के अंतर्गत आवश्यक पुस्तकों को लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों के लिए कम से कम दो वाटर कूलर लगाए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की सभी कक्षाओं की नियमित साफ-सफाई, जर्जर कक्षाओं एवं भवनों की आवश्यक मरम्मत, परिसर में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की व्यवस्था, ओल्ड कैंपस में स्मार्ट क्लास की सुविधा तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों एवं प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाने की मांग भी रखी गई। NSUI जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उल्लेखित छात्रहित की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो NSUI द्वारा छात्रहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर, सोशल मीडिया प्रमुखमहेंद्र यादव , विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता,हर्षित श्रीवास्तव,गुलशन पदवार, अजय बैगा,अमन यादव,ओम साहू,चंदन कुशवाहा,शिवम तिवारी, दीपक साहू,सुमित सेंगर सहित काफी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
