04 फीट ऊंची नाली बनाने का विरोध,लोगों ने अधिकारियों से लगाई रोक की गुहार

04 फीट ऊंची नाली बनाने का विरोध,लोगों ने अधिकारियों से लगाई रोक की गुहार


Junaid Khan - शहडोल। सोहागपुर क्षेत्र के कोनी वार्ड नंबर-1 से होकर गुजर रही रीवा रोड के किनारे बनाई जा रही नाली को लेकर स्थानीय लोगों ने एम पी आर डी सी को ज्ञापन सौंप कर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने एम पी आर डी सी के अधिकरी को आवेदन सौंपकर नाली निर्माण पर रोक लगाने और जमीन के लेवल के अनुसार नाली बनाने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली की ऊंचाई करीब 4 फीट रखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इतनी ऊंचाई पर नाली बनने से लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंचने का रास्ता प्रभावित होगा। इससे आवागमन में परेशानी होने के साथ ही बारिश के दौरान भी समस्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नाली को जमीन के लेवल के अनुसार बनाने के बजाय ऊंचाई पर ले जाया जा रहा है। इससे सड़क से लगे घरों और दुकानों में आने-जाने के रास्ते प्रभावित होंगे। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कर मौके की स्थिति के अनुसार नाली निर्माण कराने की मांग की है। एम पी आर डी सी के अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करते हुए वर्तमान निर्माण पर रोक लगाने तथा जमीन के लेवल से नाली बनाए जाने की मांग की है।

Previous Post Next Post