अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल का प्रभावी कदम,लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
Junaid khan - शहडोल। जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत, चुस्त-दुरुस्त और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के 29 पुलिसकर्मियों के अस्थायी तबादला आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में निष्पक्ष कानून-व्यवस्था स्थापित करने और आमजन को सुलभ सुरक्षा प्रदान करने के लिए उठाए गए इस कदम से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जारी आदेश के तहत उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (Head Constable) और आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग थानों, शाखाओं व यातायात व्यवस्था में पदस्थ किया गया है। कप्तान ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारी तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी आमद दर्ज कराएं। निर्धारित समयावधि में कार्यभार न संभालने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासनिक सर्जरी के तहत जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षकों (SI) में मोती लाल सोनवानी को थाना कोतवाली से देवलोंद स्थानांतरित किया गया है। वहीं प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के लिए गोविंदराम भगत को रक्षित केंद्र से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओ एम (OM) शाखा तथा एहसान खान को शिकायत शाखा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर पर अजमेर सिंह को अमलाई से जयसिंहनगर, चमरु सिंह को अमलाई से सीधी, अशोक सेन को रक्षित केंद्र से यातायात थाना तथा मदन सिंह पटले को पपौंध से अमलाई भेजा गया है। इसी क्रम में आशा सिंह को रक्षित केंद्र से सोहागपुर, राजेश बंसकार को रक्षित केंद्र से यातायात, गंगा प्रसाद बंसल को रक्षित केंद्र से ब्यौहारी, मोहम्मद सफी को रक्षित केंद्र से सीधी एवं भैरव सिंह को रक्षित केंद्र से सोहागपुर थाने में नवीन पदस्थापना दी गई है।
क्षेत्रीय सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को दुरुस्त करने के लिए प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के भी व्यापक फेरबदल किए गए हैं। प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी को पपौंध से देवलोंद, विनय त्रिपाठी को रक्षित केंद्र से गोहपारू, ध्रुवेंद्र सिंह व बिलाल खान को ब्यौहारी से सोहागपुर, रामजी गौतम को ब्यौहारी से अमलाई, रामनिवास पाण्डेय को यातायात से ब्यौहारी, उमेश तिवारी को सोहागपुर से ब्यौहारी तथा अरविंद पयासी को पपौंध से DSV शाखा में पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त राजेन्द्र सिंह को रक्षित केंद्र से ब्यौहारी, जीवन लाल चौधरी व सुनील शर्मा को रक्षित केंद्र से जयसिंहनगर तथा शोभ नाथ यादव को जैतपुर से ब्यौहारी भेजा गया है। आरक्षक स्तर पर सुदीप मिश्रा को सोहागपुर से कोतवाली, उदयपाल सिंह को झींक बिजुरी चौकी से अमलाई, संजय सिंह परिहार को सोहागपुर से सीधी, राजेश कुमार को कोतवाली से यातायात एवं लोकेश कुमार राठौर को अमलाई से यातायात थाने में पदस्थ किया गया है।
एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के इस साहसिक और पारदर्शी निर्णय की प्रशासनिक गलियारों व आम जनता में व्यापक सराहना हो रही है। जिले में लगातार बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कप्तान द्वारा उठाए जा रहे कड़े कदमों से असामाजिक तत्वों में हड़कंप व्याप्त है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों को तीन दिन की तय समय-सीमा के भीतर कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल के लिए रवाना करना सुनिश्चित करें। पुलिस कप्तान की यह त्वरित कार्यशैली दर्शाती है कि जिले में शांति सुरक्षा, सुशासन और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में डटा हुआ है।
