रामलीला मंचन का हुआ भव्य शुभारंभ,08 से 22 अक्टूबर तक चलेगी रामलीला, मुकुट पूजन के साथ हुआ उद्घाटन
Junaid khan - शहडोल। सोहागपुर राजाओं के जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुसार सोहागपुर गढ़ी में अजेय रामलीला मंच पर भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। विगत कई वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत रामलीला मंडली द्वारा समिति के सहयोग से दशहरा महोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जाता है। इसके साथ ही रावण वध कर दशहरा उत्सव मनाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 8 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक होगा। मुकुट पूजन के साथ रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति के पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी। रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति में संरक्षक कुंवर यश वर्धन सिंह, मार्गदर्शक सुभाष सोनी, समिति प्रबंधक रामसागर सिंह, अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रवि गौतम, कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता तथा उपाध्यक्ष शोभित वर्मा एवं आशुतोष गौतम शामिल हैं। वहीं मंच संचालन की जिम्मेदारी वाजिद अली को सौंपी गई है। मेंटन सोनी भी आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। दुर्गा उत्सव और भंडारे की भी व्यवस्था। रामलीला के साथ नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन किया जा रहा है। आगामी तीन वर्षों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की जिम्मेदारी प्रकाश सोनी को सौंपी गई है। उत्सव के दौरान भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें प्रकाश सोनी (गोलू) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उद्घाटन समारोह में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक। रामलीला के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से विधायक मनीषा सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला वैश्य समाज के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित नगर के अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने रामलीला के सफल आयोजन में नगरपालिका के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। 22 अक्टूबर को होगा समापन, गरबा कार्यक्रम भी आयोजित। आयोजन समिति के अनुसार 22 अक्टूबर को रामलीला के समापन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी अवसर पर गरबा कार्यक्रम भी होगा। समिति ने नगर एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है।
