सीएम हेल्पलाइन में 80 प्रतिशत से कम निराकरण करने वाले अधिकारियों की वेतन रोकी जाएगी- कलेक्टर

कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए कारण बताओ नोटिस


Junaid Khan - शहडोल। 19 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख 80 प्रतिशत से अधिक आवेदनो का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें अन्यथा संबंधित अधिकारियोें के वेतन रोके जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें संतुष्टिपूर्वक नही की गई है उन्हें रिओपन कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। कलेक्टर ने एक हजार दिवस से अधिक शिकायतों की भी समीक्षा की। आपने सीएम हेल्पलाइन में अपेक्षित प्रगति नही होने पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, आयुष विभाग तथा आबकारी विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, वनमंडलाधिकारी उत्तर वन मंडल श्रीमती तरूणा वर्मा, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह,एसडीएम सुश्री काजोल सिंह, श्रीमती अमृता गर्ग, दीपक मंडावी, सुश्री अर्चना मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरें, एन्टोनियो एक्का सहित विभिन्न विभागो के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post