अवैध रेत परिवहन एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले ट्रैक्टर चालक एवं मालिक गिरफ्तार

अवैध रेत परिवहन एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले ट्रैक्टर चालक एवं मालिक गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन एवं खनिज चोरी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना देवलोंद पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने, शासकीय वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के मामले में ट्रैक्टर चालक एवं मालिक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दिनांक 17.10.2026 को नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय, तहसील ब्यौहारी द्वारा प्रस्तुत शिकायत के अनुसार, ग्राम बुडवा के कोहरान टोला खोखरा में शासकीय कार्य के दौरान आयशर कंपनी के ट्रैक्टर क्रमांक MP 18 ZK 8125 में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। ट्रैक्टर चालक को रोकने का संकेत देने पर वह रेत खाली कर ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान चालक ने लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए शासकीय वाहन क्रमांक MP 18 T 4020 को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को खेत में फंसाकर मौके से फरार हो गया। उक्त घटना के संबंध में थाना देवलोंद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रकाश उर्फ सत्यम कोल पिता राजेश कोल, उम्र 20 वर्ष, निवासी जत्था डोंगरी टोला बुडवा, थाना देवलोंद एवं ट्रैक्टर मालिक कृष्णपाल बैस पिता सुंदरलाल बैस, उम्र 45 वर्ष, निवासी बुढ़वा झिरिया टोला, थाना देवलोंद, जिला शहडोल को दिनांक 17.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरी जियाउल हक थाना प्रभारी देवलोंद के नेतृत्व में, सउनि. इन्दलाल पुरी, प्रधान आरक्षक अजय उपाध्याय, आरक्षक आदित्य सिंह, आरक्षक लवकुश शुक्ला, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post